Search

 
 
 

लोहरदगा : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरायी, दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

 
Lohardaga :  जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के कोरांबे-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां कांड्रा जंगल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक सवार युवक रवीन्द्र उरांव और सुनेश्वर उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं शशि उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको लोहरदगा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. सभी युवक गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित लरंगो नवा टोली के रहने वाले हैं.

कांड्रा से कोरांबे की ओर जा रहे थे तीनों युवक

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रवींद्र, सुनेश्वर और शशि एक ही बाइक पर सवार होकर कांड्रा से कोरांबे की ओर जा रहे थे. तभी कांड्रा जंगल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में रवींद्र और सुनेश्वर की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि शशि उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में ही शशि उरांव ने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को हाथ देकर रोका. जिसके बाद उस शख्स ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया. साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही