Search

 
 
 

लोहरदगा : चुनाव ड्यूटी में आये SSB जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या

 
Lohardaga :  झारखंड विधानसभा चुनाव ड्यूटी में आये एसएसबी के जवान ने मंगलवार अहले सुबह करीब 4.30 बजे सर्विस रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है. यह घटना लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित कैंप में हुई है. जहां कर्नाटक से विधानसभा चुनाव ड्यूटी करने आये एसएसबी जवान ने खुद के इंसास रायफल से गोली मार ली. मृतक की पहचान कर्नाटक राज्य निवासी अनप्पा दुग्गल के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे कैंप में अफरा-तफरी का माहौल है.

ड्यूटी करने के बाद दूसरे तल्ला के बाथरूम में जाकर जवान ने की आत्महत्या

घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी के आलाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की, इंस्पेक्टर सचिदानंद साहू, बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार और जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनप्पा दुग्गल अहले सुबह चार बजे तक गार्ड ड्यूटी करने के बाद दूसरे तल्ला के बाथरूम में गया और 4.30 बजे के करीब अपने इंसास रायफल से जबड़ा में गोली मारकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-21-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही