Search

 
 
 

लोहरदगा :  इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया

 
छात्र छात्राओं ने शपथ ली कि हम  इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सही ढंग से उपयोग करेंगे.  Lohardaga : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के नेतृत्व में सेन्टर फॉर कैटालाईजिंग चेंज सी थ्री के सहयोग से लोहरदगा जिले के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सेन्टर फॉर कैटालाईजिंग चेंज सी थ्री के सहयोग से बच्चों को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गयी.

स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया

स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया. आरोग्य दूतों ने  छात्र छात्राओं को जानकारी दी कि वर्तमान में इंटरनेट की हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है. साथ ही यह भी जरूरी है कि हम इसका सही उपयोग करें, उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में आये दिन छात्र छात्राएं साइबर बुलिंग एवं साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं. इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

युवा पीढ़ी धीरे-धीरे समाज से कटती जा रही है

युवा पीढ़ी धीरे-धीरे समाज से कटती जा रही है. बताया कि हाल की घटनाओं को देखते हुए यह जरूरी है कि इंटरनेट का सही एवं सुरक्षित इस्तेमाल खुद भी किया जाये और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक किया जाये.  इस मौके पर छात्र छात्राओं ने शपथ ली कि हम  इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सही ढंग से उपयोग करेंगे. इस अवसर पर विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.  विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा  सोशल मीडिया के उपयोग के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही