Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा : अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की दबकर मौत

Bhandra/Lohardaga :  भंडरा थाना क्षेत्र के कुंदो अंबा टोली मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे खेत में जा पलटा. इस हादसे में मजदूर की दबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान डोकापारी निवासी अर्जुन लोहरा (22 वर्षीय) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सेमरा से ईंट लोड करके बड़ागाईं अनलोड करने गया था. लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया बाहर

घटना की सूचना पाकर भंडरा प्रखंड अंजुमन के सदर सह कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों के साथ मदद में जुट गये.  लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाले के लिए चट्टी से जेसीबी बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया. आफताब आलम ने भंडरा थाना को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी अरविंद सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. मौके पर राम जी साहू, शंकर उरांव, शाहजहां अंसारी, अब्दुल अंसारी, विकास उरांव, दानिश अंसारी, इशराफिल अंसारी के अलावा गांव के अन्य लोग मदद के लिए तत्पर रहे.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही