Bhandra/Lohardaga : भंडरा थाना क्षेत्र के कुंदो अंबा टोली मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे खेत में जा पलटा. इस हादसे में मजदूर की दबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान डोकापारी निवासी अर्जुन लोहरा (22 वर्षीय) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सेमरा से ईंट लोड करके बड़ागाईं अनलोड करने गया था. लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
लोहरदगा : अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की दबकर मौत
Last Updated: Oct 05, 2024 12:00 AM (IST)