Search

 
 
 

लोहरदगा :  हेसल मगन टोली के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा, ईंट भट्ठा संचालक पर प्रदूषण फैलाने का आरोप

 
  Lohardaga :  सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेसल मगन टोली के ग्रामीणों ने शनिवार को उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण को ज्ञापन सौंपते हुए एमबी ब्रिक्स पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है.  ज्ञापन में कहा गया है कि मगन टोली स्थित एमबी ब्रिक्स चिमनी ईंट भट्ठा के द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण से आस-पास के लोगों का जीवन खतरे में है. चिमनी भट्ठा गांव के बीचों-बीच संचालित किया जा रहा है. गांव वालों ने उपायुक्त को दिये गये आवेदन में है कि मगन टोली की आबादी करीब 500 की है. ईंट भट्ठा से करीब 150 मीटर दूर में एक निजी स्कूल संचालित होता है,. जिसमें छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं.

प्रदूषण के कारण बच्चों को सांस की बीमारी से पीड़ित होने का खतरा  

प्रदूषण के कारण बच्चों को सांस की बीमारी से पीड़ित होने का खतरा बना हुआ है. स्कूल की बगल में आदिवासियों का मसना भी है. एमबी ब्रिक्स चिमनी भट्ठा लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी सड़क के बिल्कुल किनारे स्थित हैं. यहां ईट बनाने के लिए काफी मात्रा में मिट्टी डंप करायी जाती है. इससे सड़क पर  आवागमन भी बाधित होता है, बारिश के समय सड़क पर गिरी मिट्टी के कारण फिसलन से कई घटनाएं हो चुकी है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर   उचित कार्रवाई करने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही