Search

 
 
 

लोहरदगा : पत्नी ने ही प्रेमी से कराई थी सचित उरांव की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 
Lohardaga : सचित उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी हारिस बिन जमा ने कहा कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाई थी. 31 जनवरी को जिले के सदर थाना क्षेत्र के नदिया करचा टोली गांव में सचित उरांव नामक युवक की उसके घर में ही दो अज्ञात अपराधियों ने चाकू से मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना को लेकर युवक की दूसरी पत्नी असरिता उरांव ने सदर थाना में कांड संख्या 22/24 दर्ज करायी थी. घटना को लेकर लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने सहायक पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर घटना की जांच करने का निर्देश दिया था. इसके बाद पुलिस टीम ने जांच के तहत घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. साथ ही मृतक सचित उरांव की पहली पत्नी किशोरी उरांव से भी अपराधियों की पहचान करायी, लेकिन किशोरी उरांव ने अपराधियों की पहचान नहीं की. जिसके बाद पुलिस को किशोरी पर शक हुआ.

जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस ने जब तकनीकी टीम की मदद से किशोरी उरांव के मोबाइल के सीडीआर की जांच की तो पता चला कि किशोरी उरांव की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कमरू गांव निवासी विश्वनाथ मांझी उर्फ रामाशीष पासवान के पुत्र चितरंजन कुमार से हुई थी. इस दौरान किशोरी उरांव ने चितरंजन को बताया था कि उसका पति उसे काफी प्रताड़ित करता है. उसने साजिश रचकर चितरंजन को अपने पति की हत्या करने के लिए राजी कर लिया. इसके बाद 31 जनवरी 2024 को उसी गांव के चितरंजन अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार के साथ लोहरदगा पहुंचा और फिर सचित उरांव के घर जाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी उरांव और चितरंजन को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/policemen-posted-in-jharkhand-acb-for-more-than-ten-years-are-not-being-transferred/">झारखंड

एसीबी में दस साल से अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों का नहीं हो रहा है तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही