Search

 
 
 

लोहरदगा : मंईयां सम्मान के आवेदन में गलत इंट्री, दर्जनों महिलाएं पहुंचीं प्रखंड कार्यालय

 

Kisko (Lohardaga) : लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड की दर्जनों महिलाएं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन में गलत इंट्री की शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं. महिलाओं ने बीडीओ से मिलकर मंईया सम्मान योजना के पोर्टल में आईएफएससी कोड वर खाता नंबर में सुधार की मांग कीं. कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ देने के लिए उनसे ऑनलाइन आवेदन कराया गया था. लेकिन आवेदन में गलत डेटा एंट्री हुइर है. इस कारण योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है. सुधार के लिए वे प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं. महिलाओं ने बताया कि ब्लॉक ऑपरेटर से मिलने पर पता चला कि पोर्टल में आईएफएससी कोड में सुधार का ऑप्शन अभी तक नहीं दिया गया है. सुधार की सूची में कुछ महिलाओं का ही नाम शामिल किया गया है. इसको लेकर महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय पर भेद-भाव का भी आरोप लगाया.

झामुमो के किस्को प्रखंड अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ हर महिला को मिले इसे लेकर राज्य सरकार कटिबद्ध है. वंचित महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा. शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं महिलाओं में सोनम उरांव, मीना देवी, विमल उरांव, रिजवाना बीबी, गुलफ्शा खातून, रबीना खातून, रहनाज बीबी, अजमेरी खातून, आयशा खातून, रूबाना खातून, जहां आरा, असमीना खातून, नाजो बीबी आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :

शिकायत लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही