Lohardaga : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मुस्लिम मुहल्ला में आटा चक्की के ब्लास्ट होने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं आटा चक्की के पास खेल रहे दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया. मृतक की पहचान महबूब अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र अशफाक अंसारी के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान तंजील अंसारी (6 वर्षीय) और साकिब अंसारी (3 वर्षीय) के रूप में हुई है. इधर घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट गये. वहीं पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
लोहरदगा : आटा चक्की ब्लास्ट होने से युवक की मौत, दो मासूम गंभीर रूप से घायल
Last Updated: Aug 06, 2024 12:00 AM (IST)