Search

 
 
 

लोहरदगा : जंगली भालुओं के हमले से युवक घायल

 
पेशरार में जंगली भालुओं का खौफ Lohardaga :   जिले के अति सुदूरवर्ती एवं उग्रवाद प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जंगली भालुओं का खौफ बना हुआ है. यहां जंगली भालु लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं. एक बार फिर जंगली भालुओं के हमले से एक युवक घायल हो गया है. घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल लोहरदगा में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल युवक की पहचान चारी गांव निवासी राजेंद्र असुर के रूप में हुई है.

शौच करने गये थे राजेंद्र, तभी भालुओं ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र असुर शौच करने के लिए घर के बाहर झाड़ियों के पास गये थे. तभी दो जंगली भालुओं ने उसपर हमला कर दिया. भालुओं के हमले से वह घायल हो गया. ग्रामीण किसी तरह घायल युवक को सदर अस्पताल लोहरदगा ले गये,  जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घायल के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में दस हजार दिया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही