Jamshedpur : रंगरेटा महासभा की बैठक सीडब्ल्यू क्लब केबुल टाउन प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई. बैठक में मंजीत सिंह गिल ने सदस्यों को दरबार साहिब (अमृतसर) में 3 और 5 सितंबर को मनाये जा रहे चेतना मार्च की सफलता को लेकर विस्तार से जानकारी दी. गिल ने बताया कि 30 अगस्त सोमवार को जालियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन से चेतना मार्च में शामिल होने वाले सभी लोगों की सूची और टिकट उपलब्ध करायी जा चुकी है. इस ऐतिहासिक यात्रा में सिख ही नहीं अन्य जाति एंव समुदाय के लोग भी शामिल होंगे. गिल ने कहा कि शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी की जन्म देहाडे के अवसर पर पहली बार ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है, जब लौहनगरी से बाबा जी के जन्मदिन पर इतनी भारी संख्या में लोग अमृतसर जा रहे हैं.
चेतना मार्च में शामिल होने 30 अगस्त को अमृतसर जाएगी लौहनगरी की टीम
Last Updated: Aug 28, 2021 12:00 AM (IST)