Search

 
 
 

लोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

 
Ranchi: ख़ातियानी लोहार/लोहरा जनजाति समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम हेमंत सोरेन मिला. प्रतिनिधिमंडल ने समाज की संवैधानिक समस्या से अवगत कराते हुए सीएम को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिधिमंडल ने झारखंड की जनजाति आदेश की विसंगती को दूर करने की अपील की. इस दौरान लोहरा समाज से अतीत लोहरा ने कहा कि संविधान अनुसूचित जनजाति आदेश 1950, 1956, 1976 के तहत लोहरा जनजाति आदिवासी समुदाय में आते थे. लेकिन झारखंड बबने के बाद से लोहरा जनजाति को एसटी सूची से हटा दिया गया. इसकी वजह से लोहरा जनजाति को आदिवासी होते हुए भी आदिवासी का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. झारखण्ड की जनजाति आदेश बहाल कर लोहार को पुनर्स्थापित करने की मांग रखी गई. मौके पर अतीत कुमार, प्रो.जगदीश लोहरा, मधु लोहरा, मंशा राम लोहरा, रंजीत लोहरा, विक़्क़ी लोहरा, बहुरन लोहरा, मुन्ना लोहरा, रवि लोहरा, काशी नाथ लोहरा, सुरेन्द्र लोहरा, नीरज करमाली, हरि कृष्ण लोहरा, गायत्री कुमारी समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – यूरोपीय">https://lagatar.in/pm-modi-holds-delegation-level-talks-with-european-commission-president-ursula-von-der-leyen/">यूरोपीय

आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ पीएम मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही