Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली और चेक बाउंस केस निपटाने के लिए 27 अप्रैल को लोक अदालत

Ranchi : रांची सिविल कोर्ट में 27 अप्रैल को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इस लोक अदालत में बिजली से जुड़े वाद व चेक बाउंस से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा. झालसा के निर्देश पर होने वाले इस लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन पर जोर दिया जाएगा. इसके लिए बेंच का गठन और मुकदमों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडीशीयल कमिश्नर दिवाकर पांडेय के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस कर सुलहनीय प्रवृत्ति के केस खत्म किए जाएंगे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की यह कोशिश है कि लंबित मामलों में से बीस प्रतिशत केस का निष्पादन लोक अदालत में किया जा सके. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-refuses-to-stay-order-hold-municipal-and-body-elections-in-three-weeks/">हाईकोर्ट

का तीन सप्ताह में नगर निगम व निकाय चुनाव कराने के आदेश पर रोक से इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही