Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ उपचुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी (आर), प्रदेश समिति की बैठक में न‍िर्णय, अंत‍िम फैसला च‍िराग पर छोड़ा

Ranchi : रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है. एक ओर जहां कांग्रेस मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने चितरपुर में कांग्रेस की जीत तय होने की बात कही है. तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी भी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मंथन कर झारखंड लौट चुके हैं. जबकि सीपीआई ने प्रदेश परिषद की बैठक में रामगढ़ उपचुनाव में प्रत्याशी देने का ऐलान कर दिया है. इन सबके बीच लोक जनशक्ति पार्टी (आर) झारखंड प्रदेश समिति की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने किया. बैठक के दौरान रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय लिया गया है. इसी के साथ 2023 में होने वाले नगर निकाय चुनाव में भी अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी वार्ड, नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-health-minister-naba-das-shot-dead-by-asi-condition-critical-admitted/">ओडिशा

के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती

रामगढ़ उपचुनाव लड़ने को लेकर बनी सहमति

लोजपा(आर) के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने कहा कि आज की बैठक में सहमति बनी है कि पार्टी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी. वहां हमारी पार्टी का जनाधार ठीक है. संगठन में कई लोग हैं, जो चुनाव लड़ना चाहते हैं. हालांकि इस पर अंतिम फैसला हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लेंगे.

झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों का होगा विरोध

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए शिविर लगाकर सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया. सभी लोकसभा सीटों में बूथ को मजबूत करने और प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ता को जोड़ने का निर्णय लिया गया. साथ ही झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों का पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर विरोध करने का भी निर्णय लिया गया है.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

  • पूरे राज्य भर में एक लाख सदस्य बनाने का लिया गया संकल्प.
  • पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का झारखंड आगमन को लेकर चर्चा.
  • -झारखंड सरकार गलत नियोजन नीति बनाकर लाखों बेरोजगारों को ठगने का काम किया है. प्रत्येक वर्ष पांच लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणा की गई थी.
  • झारखंड में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. 10 लाख बच्चों के ड्रेस का पैसा खाते में नहीं भेजा गया है. साथ ही शिक्षकों का अनुपात भी यहां कम है.

बैठक में ये रहे मौजूद

कृष्ण देव पासवान (प्रदेश अध्यक्ष,एससी/एसटी प्रकोष्ठ), प्रमोद सिंह (किसान प्रकोष्ठ), दिनेश सोनी (रांची जिला अध्यक्ष), राम सिंहासन शर्मा, कपिल पासवान, बेलाल खान, शिवजी कुमार अभिषेक राय समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

इन पार्टियों ने 2019 विधानसभा चुनाव में ठोंकी थी ताल

बीजेपी, आजसू, कांग्रेस, झाविमो, जेएमएमयू, लोजपा, आरजेवीपी, सीपीआई, शिव सेना, एचएसपी, बीएसपी और जदयू इसे भी पढ़ें : गया">https://lagatar.in/gaya-police-search-operation-against-naxalites-many-weapons-including-ak-47-recovered/">गया

: नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, AK 47 सहित कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही