Search

 
 
 

विस-लोस चुनाव में दावेदारी पेश करेगी लोक जनशक्ति पार्टी : मुकेश कुमार

 
लोजपा के पांच सांसद 30 जून को आएंगे गिरिडीह हजारीबाग से सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे प्रदेश सम्मेलन में शिरकत Hazaribagh : राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रधान महासचिव मुकेश कुमार ने दीपूगढ़ा स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 30 जून को राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड में पार्टी अपने बढ़ते जनाधार को देखते हुए लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेगी. सम्मेलन में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्र सरकार में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस का आगमन गिरिडीह के संगम गार्डेन में होगा. मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के पांचों सांसद उपस्थिति रहेंगे. साथ ही देश भर से पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे. इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-handed-over-appointment-letters-to-500-youth/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने 500 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

सम्मेलन में मोदी सरकार की उलब्धियों को बताया जायेगा

इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से कार्यकर्ताओं को एनडीए व मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को बताएंगे. साथ ही उसे जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया जाएगा. साथ ही सभी एक जुलाई को बाबा भोलेनाथ का दर्शन देवघर में कर प्रस्थान करेंगे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-former-mlas-bodyguard-forcibly-building-temple-on-womans-land/">आदित्यपुर

: महिला के जमीन पर पूर्व विधायक का अंगरक्षक जबरन बनवा रहा मंदिर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही