Search

 
 
 

लोकसभा 23 तक स्थगित, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मॉनसून सत्र  के लिए सस्पेंड

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मॉनसून सत्र के लिए लोकसभा से सस्पेंड कर दिये गये हैं. मामला यह है कि उन्होंने संसद की कार्यवाही के दौरान टीएमसी की बागी महिला सांसद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. लोकसभा में इस बात की शिकायत की गयी थी.
 
TMC सांसद कल्याण बनर्जी

New Delhi : TMC सांसद कल्याण बनर्जी पूरे मॉनसून सत्र के लिए लोकसभा से सस्पेंड कर दिये गये हैं. मामला यह है कि उन्होंने संसद की कार्यवाही के दौरान टीएमसी की बागी महिला सांसद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस बात की शिकायत की गयी थी. 

 

इसके बाद मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस शिकायत पर कार्यवाही का प्रस्ताव रखा. अध्यक्ष ने उनकी मांग पर मुहर लगाते हुए कल्याण बनर्जी को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया.लोकसभा की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा प्रसाद टेनेटी ने कहा कि महिला सांसद के खिलाफ टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणी के कारण सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है.

 

जान लें कि आज बुधवार को मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा.  इस कारण लोकसभा गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी.  दरअसल आज लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के वफादार माने जाने वाले नेता कल्याण बनर्जी की टीएमसी के बागी सांसद, वर्तमान में  NCPI सांसदों के साथ भिड़ंत हो गयी.

 

NCPI सदस्य मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार के साथ कल्याण बनर्जी की गर्माहरम बहस हुई. इसके बाद मिताली, दस्तीदार सहित NCPI के अन्य सदस्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कक्ष में मिले और कल्याण बनर्जी  के विरोध में लिखित में शिकायत की. 

    

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही