Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा-राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, खड़गे ने अमित शाह को अहंकारी कहा, इस्तीफा मांगा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,10 दिन पहले आपकी सरकार ने युवाओं का लाठी-डंडे-Pellet Gun से दमन किया।. जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया तो अब आप बदले की भावना से उनपर FIR करवा रहें हैं, जबरन हिरासत में ले रहें हैं.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार, तीन अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी . बता दें कि दोनों सदनों लोकसभा-राज्यसभा में आज शुक्रवार को भी सत्तापक्ष-विपक्ष में आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर वार पलटवार जारी रहा.

 

 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,10 दिन पहले आपकी सरकार ने युवाओं का लाठी-डंडे-Pellet Gun से दमन किया।. जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया तो अब आप बदले की भावना से उनपर FIR करवा रहें हैं, जबरन हिरासत में ले रहें हैं.

 

खड़गे ने कहा कि  युवाओं ने आंदोलन इस शर्त पर वापिस लिया कि उनपर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अब आपकी सरकारें(केंद्र और राज्य सरकारें) अपनी वादे से पलट गयी है. आरोप लगाया कि युवाओं के Social Media Accounts Block करवाया जा रहे हैं. बच्चियों को Dox किया जा रहा है. उनकी जानकारी सार्वजनिक की जा रही है.

 

खड़गे ने  गृह मंत्री अमित शाह को अहंकारी करार देते हुए कहा कि उन्होंने संसद अब तक सदन में क़दम तक नहीं रखा है, कहा कि  Face-Saving, Image Protection के हथकंडे  अब नहीं चलने वाले. युवा आपका सच जान चुका है. छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, उन्हें बेरहमी से मारा-पीटा गया, उनके ऊपर पैलेट गन चलाई गयी.  

 

देश पूछ रहा है कि बच्चों पर इस बर्बर हमले का आदेश किसने दिया? गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर इसका जवाब दें और अगर जवाब नहीं दे सकते तो तुरंत इस्तीफा दें आज प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों ने संसद भवन परिसर में अमित शाह संसद से गायब क्यों?' का बैनर लेकर प्रदर्शन किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही