Search

 
 
 

लोकसभा-राज्यसभा स्थगित, किरेन रिजिजू खड़गे के बीच राम मंदिर मामले में जमकर बहस

रिजिजू ने कहा, मंदिर का विरोध करने वाले घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, किरेन रिजिजू ने खड़गे से कहा, पहले आप लोग भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद आप सरकार से जवाब मांग सकते है.
 

NewDelhi :  संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को 12वां दिन था. हर दिन की तरह लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया.  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा. लोकसभा की कार्यवाही 3 मिनट भी नहीं चल पायी.

 

 

लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी. राज्यसभा की कार्यवाही  हंगामे के कारण शुरु में 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी.12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर फिर वही नजारा दिखा. इसके बाद राज्यसभा भी 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी.

 

 राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच भिड़ंत देखने को मिला. दोनों के बीच जम कर बहस हुई. श्री खड़गे ने  याद दिलाया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था. 70 एकड़ से ज्यादा जमीन ट्रस्ट के हवाले की गयी.

 

कहा कि पीएम मोदी राम मंदिर से जुड़े हर आयोजन में शामिल हुए. राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर तंज कसा कि ED, CBI सहित अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां कहां हैं, क्या कर रही है, सरकारसदन में इसका जवाब दे.

 

मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सालों तक भगवान राम और राम मंदिर का विरोध करती रही है. याद दिलाया कि  राम मंदिर के निर्माण पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था

 

रिजिजू ने कहा, मंदिर का विरोध करने वाले घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, किरेन रिजिजू ने खड़गे से कहा, पहले आप लोग भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद आप सरकार से जवाब मांग सकते है. 

 


सदन स्थगित होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि हम चाहते हैं कि लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन दोनों सदनों में चर्चा की इजाज़त दें, कहा कि एक बार बहस शुरू हो जाये, तो सारे तथ्य सामने आ जाएंगे.

 

 हम बस चर्चा की मांग कर रहे हैं, चाहे वह राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर हो या छात्रों के साथ हुए अन्याय और अत्याचार पर.  हमें समझ नहीं आ रहा कि वे इतनी हिचकिचाहट क्यों दिखा रहे हैं, हम सरकार से एक बयान और उसके बाद चर्चा की मांग कर रहे हैं. वे अपना पक्ष रख सकते हैं और हम अपना पक्ष रखेंगे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही