Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा :  कांग्रेस का आरोप, NEET पेपर लीक पर राहुल को बोलने नहीं दिया गया, MIKE बंद कर दिया

  NewDelhi :  लोकसभा में राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया गया. पेपर लीक से नौजवानों का भविष्य खराब हो रहा है. नीट परीक्षा में भी पेपर लीक हो जाता है.  सरकार(मोदी) कुछ करती नहीं है आज सदन में राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया था. य़ह आरोप कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने लगाया है.                                                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

राहुल गांधी ने स्पीकर से NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की

जान लें कि नीट पेपर लीक का मुद्दे की गूंज आज संसद में सुनाई दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्पीकर बिरला से NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की. विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव दिया. राहुल गांधी का कहना था कि यह लाखों छात्रों के भविष्य का मुद्दा है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बाद NEET पर चर्चा चाहते थे. उन्होंने विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया. इसके बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी.

मेरे पास MIKE OFF करने का कोई बटन नहीं होता  :  स्पीकर 

हुल गांधी ने स्पीकर से दो मिनट टाइम मांगा. इस पर स्पीकर ने कहा कि आप दो मिनट नहीं, जितना आपकी पार्टी का समय है आप पूरा ले सकते हैं. आप डिटेल में बोलना. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप प्रतिपक्ष के नेता हैं, संसदीय मर्यादाओं का पालन कीजिए. स्पीकर ने कहा कि  आप सदन में नेता प्रतिपक्ष है. आप संसदीय मर्यादा का पालन करें. इस पर राहुल गांधी ने कहा,  NEET का मुद्दा गंभीर मसला है. इस क्रम में विपक्ष के सांसदों ने कहा, राहुल जी का MIKE बंद है. राहुल गांधी ने कहा,   सर, मेरा माइक तो ऑन कर दीजिए.इस पर स्पीकर ने कहा,  मैं पहले भी कह चुका हूं कि मेरे पास MIKE OFF करने का कोई बटन नहीं होता है. हालांकि स्पीकर ने कहा,  आप जो बोलेंगे अभी कुछ रिकॉर्ड में नहीं जायेगा.

युवाओं की आवाज को दबाने की साजिश की जा रही है

 कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, जहां एक ओर नरेंद्र मोदी NEET पर कुछ नहीं बोल रहे, उस वक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी युवाओं की आवाज़ सदन में उठा रहे है. लेकिन, ऐसे गंभीर मुद्दे पर माइक बंद करने जैसी ओछी हरकत करके युवाओं की आवाज़ को दबाने की साजिश की जा रही है.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही