Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव 2024 : शाम पांच बजे तक औसतन 60.2 फीसदी वोटिंग, असम में सर्वाधिक 74.9 फीसदी और महाराष्ट्र में सबसे कम 53.4 फीसदी मतदान

 
New Delhi : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत आज मंगलवार को 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 94 सीटों पर वोट डाले गये. खबर है कि शाम 5 बजे तक 60.2 फीसदी वोटिंग दर्ज की गयी है. राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग असम में 74.9 फीसदी और सबसे कम महाराष्ट्र में 53.4 फीसदी मतदान हुआ है.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में 56.01 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 66.87 फीसदी मतदान 

शाम 5 बजे तक बिहार में 56.01 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 66.87 फीसदी, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में 65.23 फीसदी, गोवा में 72.52 फीसदी गुजरात में 55.22 फीसदी कर्नाटक में 66.05 फीसदी , मध्य प्रदेश में 62.28 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 55.13 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 73.93 फीसदी वोटिंग हुई है.   पहले दो चरणों में लोकसभा की 543 सीट में से 189 सीटों पर मतदान हो चुका है. चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के चुनाव क्रमश: 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे. मतगणना चार जून को होगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही