Search

लोकसभा चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट

New Delhi : निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम देश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयार है. राजीव कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी मौजूद थे.  मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. पहले  चरण का मतदान 19 अप्रैल को  होगा. 4 जून को मतगणना  होगी.

हिंसा मुक्त चुनाव करवाना प्राथमिकता : राजीव कुमार  

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हिंसा मुक्त चुनाव करवाना प्राथमिकता है. चुनाव के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी. राजनीतिक दलों को भी यह जानकारी देनी होगी कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट किस कारण दिया.

चुनाव में 55 लाख ईवीएम का होगा प्रयोग

आयोग ने बताया कि इस बार के चुनाव में 97 करोड़ मतदाता हैं जो मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव में 55 लाख ईवीएम का प्रयोग किया जायेगा. 10.5 लाख पोलिंग बूथ बनाये गये हैं, इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात रहेंगे. श्री कुमार ने बताया कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे. 19.47 करोड़ मतदाता 20-29 साल की उम्र के बीच के हैं.  पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है. यूपी में सातों चरण में चुनाव होंगे. यहां की 80 सीटों पर अलग-अलग चरण में मतदान कराये जाएंगे. पहले चरण में 8 सीट, दूसरे चरण में 8 सीट, तीसरे चरण में 10 सीट, चौथे चरण में 13 सीट, पांचवे चरण में 14 सीट, छठे चरण में 14 सीट, सातवें चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा.

किस चरण में कितने राज्य और कितने सीटों पर होगा मतदान

पहला चरण मतदान : 19 अप्रैल राज्य: 21 लोकसभा सीटें : 102 दूसरा चरण मतदान: 26 अप्रैल राज्य: 13 लोकसभा सीटें: 89 तीसरा चरण मतदान: 7 मई राज्य: 12 लोकसभा सीटें: 94 चौथा चरण मतदान: 13 मई राज्य: 10 लोकसभा सीटें: 96 पांचवां चरण मतदान: 20 मई राज्य: 8 लोकसभा सीटें: 49 छठा चरण मतदान: 25 मई राज्य: 7 लोकसभा सीटें: 57 सातवां चरण मतदान: 1 जून राज्य: 8 लोकसभा सीटें: 57 नतीजे: 4 जून 2024 इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp