Shubham Kishore Ranchi : झारखंड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 लोकसभा क्षेत्र चतरा, कोडरमा एवं हजारीबाग के लिए 20 मई को मतदान होना है. तीन लोकसभा मिलाकर 89 लाख 71 हजार 223 जनसंख्या है. पांचवें चरण में झारखंड के कुल 58,23,721 मतदाता मतदान करेंगे. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 29,93,581 है. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 28,30,085 है. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 55 है. जिसमें युवा वोटर की संख्या 2,24,666 है. यानि तीन लोकसभा क्षेत्र के 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 58 लाख वोटर करेंगे. इसमें सबसे अधिक कोडरमा में 34,01, 164 जनसंख्या है. इसमें से 22,00,358 मतदाता हैं, वहीं सबसे कम जनसंख्या 26,14,220 चतरा लोकसभा क्षेत्र में है. यहां कुल मतदाता 16,86,900 हैं. वहीं हजारीबाग में 19,35,784 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे. इन तीन लोकसभा क्षेत्रों के तहत 7 जिले आते हैं. साथ ही 16 विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं. चतरा लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 22 उम्मीदवार, हजारीबाग सीट से 17 उम्मीदवार और कोडरमा से 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
ने हेमंत को बताया राम, कल्पना को मां दुर्गा का अवतार, बाबूलाल ने पलटवार में कह दी ये बात… [wpse_comments_template]
किस लोकसभा में कितने मतदाता
चतरा लोकसभा
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल वोटर चतरा 2,17,080 2,07,823 4,24,905 सिमरिया 1,92,773 1,81,694 3,74,467 मनिका 1,30,306 1,29,346 2,59,652 लातेहार 1,54,993 1,51,209 3,06,202 पांकी 1,65,353 1,56,648 3,22,001कोडरमा लोकसभा
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल वोटर कोडरमा 2,06,836 1,99,007 4,05,857 बरकट्ठा 2,00,808 1,86,732 3,87,543 धनवार 1,88,801 1,75,070 3,63,873 बगोदर 1,95,574 1,85,235 3,80,810 जमुआ 1,82,123 1,65,343 3,47,468 गांडेय 1,63,613 1,51,546 3,15,159हजारीबाग लोकसभा
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल वोटर बरही 1,70,679 1,60,944 3,31,624 बड़कागांव 1,98,951 1,87,118 3,86,081 रामगढ़ 1,81,426 1,74,174 3,55,600 मांडू 2,21,927 2,08,259 4,30,200 हजारीबाग 2,22,338 2,09,937 4,32,279गांडेय उपचुनाव में 315030 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
गांडेय विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 315030 है. इसमें से 163560 पुरुष और 151470 महिला मतदाता हैं. वहीं 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 11614 है. इसमें 5449 मतदाता युवक और 6165 युवतियां है. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/irfan-told-hemant-that-he-is-ram-kalpana-is-the-incarnation-of-maa-durga-babulal-said-this-in-retaliation/">इरफानने हेमंत को बताया राम, कल्पना को मां दुर्गा का अवतार, बाबूलाल ने पलटवार में कह दी ये बात… [wpse_comments_template]
Leave a Comment