Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव : शाम पांच बजे तक बंगाल में 77.57 फीसदी, बिहार में 46.32 प्रतिशत मतदान

 
 New Delhi : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज में आज 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ, जानकारी के अनुसार पहले फेज में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. प्रथम चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री एक पूर्व राज्यपाल चुनाव मैदान में है. मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहा.                                                                                                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

तमिलनाडु में 62.02 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 57.54 फीसदी वोटिंग

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में 77.57 प्रतिशत, त्रिपुरा में 76.10 प्रतिशत, अंडमान और निकोबार में 56.87 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 63.26 प्रतिशत, असम में 70.77 प्रतिशत, बिहार में 46.32 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 63.41 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 65.08 प्रतिशत, लक्षदीप में 59.02 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 63.25 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 54.85 प्रतिशत, मणिपुर में 67.46 प्रतिशत, मेघालय में 69.91 प्रतिशत, मिजोरम में 52.62 प्रतिशत, नागालैंड में 55.75 प्रतिशत, पुडुचेरी में 72.84 प्रतिशत, राजस्थान में 50.27 प्रतिशत, सिक्किम में 67.58 प्रतिशत, तमिलनाडु में 62.02 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 57.54 प्रतिशत, उत्तराखंड में 53.56 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता है. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं. इनमें 35.67 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालने के हकदार रहे. देश में 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है, [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही