Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव : दिल्ली में आप चार, कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी, गुजरात, गोवा, हरियाणा में भी मामला फिट

 
New Delhi : आम आदमी पार्टी दिल्ली में चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस तीन पर. यह जानकारी कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक और आप नेता संदीप पाठक ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी. यह भी कहा गया कि आम आदमी पार्टी गुजरात के भरूच, भावनगर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
.

पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  अलग-अलग चुनाव लडे़गी

पंजाब की बात करें तो वहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव मैदान में अलग-अलग उतरेगी. बता दें कि आज शनिवार को दिल्ली में दोनों पार्टियों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर सीट शेयरिंग के बारे में बताया. आप की ओर से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज और कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली शामिल हुए.

लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ है.

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही है. कहा कि दो दिन पूर्व लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ है. दिल्ली को लेकर मुकुल वासनिक ने कहा कि कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक समेत तीन सीटें आयी हैं. कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

हरियाणा में  9 सीटों पर कांग्रेस, एक सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी

आम आदमी पार्टी नयी दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी. चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. हरियाणा को लेकर तय हुआ है कि वहां 9 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. गुजरात में कांग्रेस 24 सीटों पर और आम आदमी पार्टी दो सीटों पर हाथ आजमायेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही