Pravin Kumar Ranchi : भाजपा ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की कवायद शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी पदाधिकारी लोकसभा क्षेत्र में जाकर रायशुमारी भी किया है. संगठन के अलग-अलग लोगों को रायसुमारी का जिम्मा दिया था. यह रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को भेजा गया है. साथ संसदीय क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियों पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर है. इस बार केंद्रीय नेतृत्व 40 प्रतिशत लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसदों को बदलने की नीति पर आगे बढ़ रहा है. लिहाजा 11 सिटिंग सांसदों में से 5 की दावेदारी पर ग्रहण लगने की संभावना है.बताया जा रहा है कि जिन सांसदों का टिकट कटेगा, उन्हें विधानसभा चुनाव में भी उतारा जा सकता है. भाजपा मार्च के दूसरे सप्ताह तक उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. उम्मीदवारों की दावेदारी को लेकर आम लोगों में उनकी पहुंच व कार्यकाल के दौरान संसदीय क्षेत्र में कामकाज और छवि का आंकलन किया गया है. इसे लेकर पूर्व में भाजपा अपने परफॉर्मेंस को लेकर दो बार इंटरनल सर्वे कर चुकी है. अब भाजपा संगठन के स्तर पर हर सीट पर दावेदारों को लेकर रायसुमारी करने का काम कर रही है. यह रिपोर्ट दिल्ली भेजी गयी है.
लोकसभा चुनाव : रायशुमारी के बाद भाजपा ने भेजे संभावित प्रत्याशियों के नाम
Last Updated: Feb 29, 2024 12:00 AM (IST)