Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव : भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक

New Delhi : भाजपा ने आज शनिवार को पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी.  भाजपा  अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  घोषणा कर की.   समिति  के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक बनाई गयी हैं. पीयूष गोयल   सह संयोजक होंगे. जानकारी के अनुसार भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति में कुल 27 सदस्यों को शामिल किया गया है. समिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है.                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव समिति में शामिल

समिति में अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र पटेल, हिमंता बिस्वा सरमा, अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू, विष्णुदेव साय, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखऱ, विनोद तावड़े, राधामोहन दास, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी, तारीक मंसूर शामिल हैं. भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर 7 लिस्ट जारी की है. पार्टी द्वारा अब तक 407 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जा चुके हैं. 101 सांसदों का पत्ता काट दिया गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही