Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे

 
New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने आज शनिवार शाम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं. पीएम नरेंद्र मोदी फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. वहीं गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह मैदान में उतरेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए थे. श्री तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. भाजपा की पहली लिस्ट में 2 पूर्व सीएम, 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी और 47 युवा नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है. भाजपा ने दिल्ली की पांच सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं. प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24 सीटों के  उम्मीदवार घोषित 

भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही