Search

लोकसभा चुनाव: हटिया विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

Ranchi: लोकसभा चुनाव को लेकर हटिया विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक अरगोड़ा स्थित लेक गार्डेन सभागार में हुई. क्लस्टर प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी संजय सेठ को पांच लाख वोटों से अंतर से जीताने के हमें पूरी ताकत लगानी होगी. इसके लिए हर कार्यकर्ता को जो जिम्मेवारी मिली है, उसे बखूबी निभायें. हटिया के विधायक और हटिया विधानसभा के संयोजक नवीन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के लोगों को किसी ने किसी योजना का लाभ दिया है. उनसे मिलकर हमें उन्हें पीएम मोदी का ब्रांड एंबेसडर बनाना है. बैठक में हटिया विधानसभा प्रभारी प्रदीप सिन्हा, जिलाध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, राकेश सिंह गुड्डू, सीमा शर्मा, राकेश भास्कर, संदीप वर्मा,कमाल खान, निशि जायसवाल,शोभा यादव, काजल प्रधान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- गुरुजी">https://lagatar.in/taking-blessings-from-guruji-congress-candidate-kalicharan-munda-started-election-campaign-in-khunti/">गुरुजी

से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी में शुरू किया चुनावी अभियान
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp