Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव: केरल में कांग्रेस 16 पर, सहयोगी आईयूएमएल दो सीट पर चुनाव लड़ेगी

Advertisement
Advertisement
Thiruvanathapuram : केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने आज बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में 16 सीट पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन संयुक्तर लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के भीतर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यूडीएफ में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग है

नेता प्रतिपक्ष ने संवाददाता सम्मेलन कहा कि पिछले चुनावों की तरह, यूडीएफ में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) दो सीट पर चुनाव लड़ेगी. केरल की 20 लोकसभा सीट में से कांग्रेस 16 पर, आईयूएमएल दो पर, केरल कांग्रेस (जे) एक पर और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी.

लोकसभा सीट के बदले राज्यसभा सीट आवंटित की जायेगी

आईयूएमएल नेतृत्व ने हाल में कहा था कि उसने इस बार एक और लोकसभा सीट की मांग की है और वे अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे. सतीशन ने हालांकि कहा कि मुद्दों को चर्चा के माध्यम से सुलझा लिया गया है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आईयूएमएल को उनके द्वारा मांगी गयी लोकसभा सीट के बदले राज्यसभा सीट आवंटित की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही