Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस आज घोषणा पत्र जारी करेगी, पांच न्याय, 25 गारंटी पर आधारित होगा मेनिफस्टो

 
 New Delhi : कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र (Congress Manifesto) जारी करेगी. खबर दी गयी है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी आज सुबह करीब 11.30 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे. कांग्रेस का घोषणापत्र पांच न्याय और 25 गारंटी पर आधारित बताया गया है.                                                          नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जनता से मिलकर अन्याय काल के अंधेरे को दूर करेंगे

कहा गया है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र पांच न्याय (युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय) पर आधारित होगा. कांग्रेस के अनुसार वह जनता से मिलकर इस अन्याय काल के अंधेरे को दूर करेंगे और भारत के लोगों के लिए एक समृद्ध, न्याय से भरे और सामंजस्यपूर्ण भविष्य का रास्ता बनायेंगे. जान लें कि कांग्रेस मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को अन्याय काल करार दे रही है. कांग्रेस ने केंद्र में उनकी सरकार आने पर 30 लाख नौकरी की गारंटी दी है. कहा है कि एक कैलेंडर जारी किया जायेगा, उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही