Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव : निर्वाचन आयोग गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्रीय बलों की तैनाती पर चर्चा करेगा

Advertisement
Advertisement
 New Delhi : खबर है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पूर्व निर्वाचन आयोग के अधिकारी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गृह सचिव अजय भल्ला आज शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल से मुलाकात कर राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर चर्चा करेंगे.       नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आयोग ने  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 3.4 लाख जवानों की मांग की है

यह बैठक चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोग के जम्मू-कश्मीर दौरे से कुछ दिन पहले हो रही है. निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और चार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 3.4 लाख जवानों की मांग की है. देश भर में लगभग 97 करोड़ मतदाता हैं, आयोग देश भर में लगभग 12.5 लाख मतदान केंद्र स्थापित करेगा. निर्वाचन आयोग रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही