Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव : झारखंड में पांचवें चरण के लिए 42 व छठे चरण के लिए 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 
Ranchi : लोकसभा चुनाव को लेकर आज गुरुवार को झारखंड में कुल 29 नॉमिनेशन हुए. वहीं गांडेय विस उपचुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. बताया कि अब तक झारखंड में पांचवें चरण के लिए 42 व छठे चरण के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है.

चतरा से 8, कोडरमा से 4 और हजारीबाग से 5 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया

पांचवें चरण के लिए गुरुवार को झारखंड की लोकसभा सीट चतरा से 8, कोडरमा से 4 और हजारीबाग से 5 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. अब तक चतरा में 20, कोडरमा में 11 व हजारीबाग में 11 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है. गांडेय उपचुनाव के लिए अब तक 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है.

गिरिडीह से 2, धनबाद से 3, रांची से 4  प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया

छठे चरण के लिए गुरुवार को झारखंड में लोकसभा सीट गिरिडीह से 2, धनबाद से 3, रांची से 4 और जमशेदपुरसे 3 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. अब तक छठे चरण में गिरिडीह में 5, धनबाद में 8 ,रांची में 6 व जमशेदपुर में 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. पांचवे चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 3 मई और छठे चरण के लिए  6 मई  है. झारखंड के 24 जिलों से आचार संहिता लागू होने के बाद से नकद राशि सहित शराब जब्त की गयी है. यह राशि 72 करोड़, 37 लाख आंकी गयी है. पिछले 24 घंटों में 1.6 करोड़(शराब की कीमत शामिल) सीज किये गये. इनमें 38 लाख कैश जब्त किये गये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही