Search

लोकसभा चुनाव : ममता ने कहा, ओपिनियन पोल पर विश्वास न करें, भाजपा प्रायोजित होते हैं...

Kolkata : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा कराये गये सर्वेक्षणों(ओपिनियन पोल) पर विश्वास न करें. ऐसे सर्वेक्षण भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रायोजित होते हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर सवाल उठाते हुए यह बात कही.                                                      नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा पश्चिम बंगाल में सफल नहीं होगी

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी शनिवार को मालदा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं. कहा कि किसी भी चुनाव सर्वेक्षण पर विश्वास न करें. ये सभी भाजपा द्वारा प्रायोजित हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने(सर्वे) दावा किया था कि भाजपा 200 से अधिक सीटों पर जीतेगी, पर यह नहीं हुआ. ममता के अनुसार इस बार भी भाजपा पश्चिम बंगाल में सफल नहीं होगी

बंगाल में टीएमसी का इंडिया ब्लॉक के साथ गठबंधन नहीं

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस का INDIA अलायंस से नाता नहीं है. हमने इंडिया अलायंस के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई, लेकिन पश्चिम बंगाल में भाजपा कांग्रेस और सीपीआई-एम ने हाथ मिला लिया. ममता बनर्जी ने मतदाताओं से कहा कि आप टीएमसी छोड़ किसी को वोट न दें. उन्होंने सात चरणों में कराये जाने वाले चुनाव को लेकर कहा कि यह एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने की साजिश है.

कांग्रेस और सीपीआई-एम का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है

मुख्यमंत्री ममता ने मुर्शिदाबाद में भी एक चुनावी रैली को संबोधित किया. आरोप लगाया कि बंगाल में, कांग्रेस और सीपीआई-एम का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है. ममता ने पश्चिम बंगाल में उन्हें वोट देने का मतलब अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की मदद करार दिया. सीएम बनर्जी ने ईद के लिए घर (बंगाल) आये अल्पसंख्यक समुदाय के प्रवासी कामगारों से अपील की कि वे वोट देने के बाद ही राज्य से बाहर जायें. कहा कि अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो आपका नाम आधार सूची से हटा कर एनआरसी व सीएए की सूची में दर्ज कर लिया जायेगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//