Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव  : रुझानों में एनडीए बहुमत के पार, 295 से ज्यादा सीटों पर बढ़त, इंडिया अलायंस 220 सीटों पर आगे

 
 New Delhi :   लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने लगे हैं.  इंडिया ब्लॉक ने शुरुआती दौर में बढ़त बनाई, लेकिन अब एनडीए  बहुमत के पार हो गया है. एनडीए ने 295  सीटों पर बढ़त बना ली है. इंडिया ब्लॉक 220 सीटों पर आगे चल रहा है. तिरुवनंतपुरम सीट पर शशि थरूर पिछड़ गये हैं. बीजेपी के राजीव चन्द्रशेखर  आगे हैं. रायबरेली में पोस्टल बैलेट की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी आगे हैं. गांधीनगर सीट से अमित शाह आगे हैं. नागपुर में पोस्टल बैंलेट मतगणना में भाजपा के नितिन गडकरी,   मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, इंदौर, खजुराहो, गुना, रतलाम में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे है. राजकोट लोकसभा सीट पर भाजपा उमीदवार पुरषोत्तम रूपाला 16 हजार मतों से आगे हैं. ओडिशा की 9 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही