Search

 
 
 

टीएमसी ने निर्वाचन आयोग से कहा, लोकसभा चुनाव एक ही दिन में कराये जायें,  केंद्रीय एजेंसियां चुनावी प्रक्रिया बाधित न करें

 
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को आदतन अपराधी बताते हुए टीएमसी ने निर्वाचन आयोग के सदस्यों से उन पर करीबी नजर रखने का अनुरोध किया.   Kolkata  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि केंद्रीय एजेंसियां चुनावी प्रक्रिया को बाधित न करें. टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से यह भी सुनिश्चित करने की अपील की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय बलों पर दबाव न डाले.                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

             नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को आदतन अपराधी बताते हुए टीएमसी ने निर्वाचन आयोग के सदस्यों से उन पर करीबी नजर रखने का अनुरोध किया. पार्टी ने मांग की कि पश्चिम बंगाल में 42 संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव एक ही दिन में कराये जायें, न कि चरणों में. यहां निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात करने वाले पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आयोग को मतदान वाले दिन 11 मतदाता पहचान पत्र स्वीकार करने चाहिए.

निर्वाचन आयोग की टीम  ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आयोग की टीम  ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं. एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग का दल जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा. उन्होंने बताया कि वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब, मुख्य सचिव बीपी गोपालिका और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार से भी मुलाकात करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही