Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव का शंखनाद जल्द, 10 मार्च के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

 
Ranchi : लोकसभा चुनाव का शंखनाद जल्द होगा. 10 मार्च के बाद किसी भी दिन तारीखों का ऐलान हो सकता है. जानकारी के अनुसार इस बार झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना है. जबकि 2019 में चार चरणों में मतदान कराए गए थे. जल्द ही इलेक्शन कमीशन की टीम झारखंड आएगी. इधर झारखंड में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं. झारखंड में चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदान केन्द्र को आवासीय सोसाइटी कॉलोनी में भी बनाने का निर्णय लिया है, जिससे लोग अपने घर के नजदीक मतदान कर सकें.

चुनाव आयोग की टीमों का दौरा जारी

लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की टीमों का दौरा जारी है. आंध्रप्रदेश का दौरा चुनाव आयोग की टीम ने कर लिया है. 15 फरवरी को ओड़िशा और 20 फरवरी को आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी. इस टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार समेत आठ अधिकारी शामिल होंगे. अब तक मिली जानकारी के अनुसार आयोग की टीमें मार्च के पहले सप्ताह तक सभी राज्यों में तैयारियों का जायजा ले लेंगी. उसके बाद मार्च के ही दूसरे सप्ताह में चुनाव का ऐलान हो जाएगा. पहले चरण का मतदान भी अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक होने की संभावना जताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-14-lakh-rupees-stolen-by-breaking-car-glass-in-kanke-road/">रांची

: कांके रोड में कार का शीशा तोड़कर 14 लाख की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही