Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव: जोनल आईजी और डीआईजी ने एसपी, डीएसपी के साथ की बैठक

 
Ranchi: झारखंड पुलिस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सोमवार को बोकारो जोनल आईजी माइकल राज एस ने हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर और रेंज के सभी एसपी और डीएसपी के साथ बैठक की. लोकसभा चुनाव एवं विधि व्यवस्था से संबंधित मामले को लेकर चर्चा की गई. जिसमें जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी को लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए. इस दौरान नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाने के निर्देश भी दिये गए. आईजी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस को अपने कर्तव्य और दायित्व का बखूबी पालन करने की बात कही. उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सफलतापूर्वक कराया जाये. उन्होंने सभी थानेदारों और डीएसपी को अपने-अपने इलाके में रूट मैप, अल्टरनेट रूट मैप और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-gave-gift-to-jharkhand-laid-foundation-stone-and-inaugurated-eight-road-projects-at-a-cost-of-rs-1717-19-crore/">पीएम

ने दी झारखंड को सौगात, 1717.19 करोड़ की लागत से आठ सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही