Search

 
 
 

लोकसभा सचिवालय ने 20 बागी टीएमसी सांसदों की विलय प्रक्रिया पर कार्यवाही शुरू की

टीएमसी के 20 बागी सांसदों की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI)  में विलय की याचिका पर लोकसभा सचिवालय ने प्रोसेस शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार  5 -7 दिनों में इस प्रोसेस के पूरी होने की संभावना बलवती है.
 

NewDelhi : टीएमसी के 20 बागी सांसदों की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI)  में विलय की याचिका पर लोकसभा सचिवालय ने प्रोसेस शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार  5 -7 दिनों में इस प्रोसेस के पूरी होने की संभावना बलवती है.

 

बताया गया है कि सचिवालय की आंतरिक समिति बागी सांसदों की  याचिका पर गहन मंथन कर रही है.समिति में कानूनी विशेषज्ञ भी शामिल हैं, जो कानून की कसौटी से विलय  की याचिका को परख रहे हैं. 

 

खबर है कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस पर फैसला करेंगे. फैसला   दसवीं अनुसूची के पैरा 4(2) के अनुसार होने की संभावना है. इसके अनुसार यदि कोई पॉलिटिकल पार्टी किसी दूसरी पार्टी में अपना विलय करती है, तो उसके विधायकों या सांसदों की सदस्यता बरकरार रहेगी. लेकिन इसके लिए दो-तिहाई का जादुई आंकड़ा होना चाहिए.

 

अहम बात यह है कि टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं. इनमें बागी सांसदों की संख्या 20 है. इन सासदों ने  NCPI में विलय की याचिका दी है जो कि दो तिहाई से अधिक है. ऐसे में स्पीकर उनके विलय को मान्यता दे सकते हैं. इस तरह उनकी लोक सभा सदस्यता सुरक्षित रहेगी.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही