National News : 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का शुभारंभ आज सुबह 10 बजे भारत की मेजबानी में संसद भवन परिसर में किया गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मेलन का उद्घाटन किया. ब्रिक्स मंच (सम्मेलन) में 21 देशों का संसदीय प्रतिनिधिमंडल शिरकत कर रहा है. इनमें ब्रिक्स के11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं. सम्मेलन दो दिन चलेगा.
VIDEO | Delhi: Parliament is all set to host the 12th BRICS Parliamentary Forum under the theme 'Fostering Parliaments for people-centric development', with Prime Minister Narendra Modi slated to meet leaders of visiting delegations. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2026
लोकसभा अध्यक्ष ने ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों से कहा कि संसदें वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भूमिका निभा सकती हैं. उन्होंने ब्रिक्स देशों की ताकत का इजहार करते हुए कहा कि यहां दुनिया की आधी आबादी रहती है. लोकसभा अध्यक्ष ने वर्तमान भू राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में कहा कि दुनिया इस समय युद्धों और आर्थिक अस्थिरता से जूझ रही है. ऐसे दौर में बातचीत और कूटनीति बहुत महत्वपूर्ण हैं. कहा कि युद्ध का असर किसी एक देश तक सीमित नहीं रहता.
ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन की थीम जन-केंद्रित विकास के लिए सशक्त संसदों का निर्माण करना है. सम्मेलन में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक-केंद्रित विकास सहित विधायी संस्थाओं को मजबूत करने पर मंथन किया जाना है. जानकारी दी गयी है कि प्रधानमंत्री मोदी आज ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.