Search

 
 
 

हजारीबाग केंद्रीय कारा में जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण

 
Hazaribag : हजारीबाग के केंद्रीय कारा में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी 120 वीं जयंती पर याद किया. केंद्रीय कारा स्थित जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण के साथ जेपी अमर रहे के नारे लगाए. इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष संजय मलिक ने कहा कि लोकनायक की एक आवाज पर देशभर के छात्र आंदोलन पर उतारू हो गए थे. उन्होंने हमेशा आम जनता की न्याय के लिए संघर्ष किया. वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राजनीतिज्ञों को जेपी के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. मौके पर विजय राम, अनवर वारसी, मोइज अंसारी, एजाज खान, राजीव यादव, सैयद तबरेज अख्तर, मोहन रजक, अयूब आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-in-the-case-of-glass-bullet-in-the-eye-the-victim-made-a-written-complaint-to-the-sakchi-police-station-in-charge/">घाटशिला

: आंख में कांच की गोली लगाने के मामले में पीड़ित ने की साकची थाना प्रभारी से लिखित शिकायत
इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-statement-on-closed-envelope-seems-one-sided-and-undemocratic-salkhan-murmu/">जमशेदपुर

: बंद लिफाफे पर वक्तव्य एकतरफा व अलोकतांत्रिक लगता है- सालखन मुर्मू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही