Search

 
 
 

लोकपाल का आदेश : शिबू सोरेन और जेएमएम की संपत्ति की जांच छह माह में पूरी करे CBI

 
Ranchi/Delhi :  झारखंड में सत्ता धारी दल जेएमएम के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन को बड़ा झटका लगा है. लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल शिकायत पर सोमवार को फैसला सुनाते हुए सीबीआई को जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया है. लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले की प्रारंभिक जांच छह महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया है. साथ ही लोकपाल के समक्ष जांच रिपोर्ट की एक प्रति सौंपने का भी निर्देश दिया गया है. लोकपाल ने इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद पिछले दिनों अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

निशिकांत ने 2020 में लोकपाल के समक्ष दर्ज करायी थी शिकायतवाद 

दरअसल बीजेपी के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने 2020 में लोकपाल के समक्ष शिकायतवाद दर्ज करायी थी. गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने राज्यसभा सांसद व झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन व जेएमएम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था. इसी शिकायतवाद पर लोकपाल ने फैसला सुनाते हुए सीबीआई को प्रारंभिक जांच छह माह के अंदर पूरा करने का आदेश दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही