London : भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास सुर्खियों में हैं. श्री दास को लंदन में गवर्नर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. लंदन में उन्हें यह सम्मान (सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स 2023) आज बुधवार को प्रदान किया गया.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
महंगाई को मैनेज करने में शक्तिकांत दास सफल रहे
बता दें कि सेंट्रल बैंकिंग एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रिसर्च जरनल है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को यह अवॉर्ड इसलिए दिया गया, क्योंकि कोविड महामारी के समय और आर्थिक उठापठक के दौरान पैदा हुए आर्थिक संकट के बीच भारत के बैंकिंग सिस्टम को उन्होंने बखूबी संभाला. इसके अलावा महंगाई को मैनेज करने में भी शक्तिकांत दास सफल रहे.
पेमेंट इनोवेशन सिस्टम को लीड किया
सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स के आयोजकों के अनुसार भारत में चुनौतीपूर्ण रिफॉर्म्स के साथ-साथ आरबीआई गवर्नर ने दुनिया में अग्रणी पेमेंट इनोवेशन सिस्टम को भी लीड किया. इस क्रम में भारत को कठिन समय में आगे लाकर उसके आर्थिक सिस्टम को बखूबी संभाला. आयोजकों का कहना था कि आरबीआई गवर्नर दास ने कठिन रिफॉर्म्स को मजबूती से आगे बढ़ाया. उन्होंने देश के आर्थिक सिस्टम को भी बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. देश को मुश्किल स्थितियों में संभाला.
मार्च 2023 में शक्तिकांत दास के लिए हुई थी सिफारिश
पब्लिकेशन द्वारा मार्च 2023 में शक्तिकांत दास के नाम की सिफारिश इस पुरस्कार के लिए की गयी थी. रूस-यूक्रेन युद्ध, ग्लोबल चुनौतियां, कच्चे तेल की कमी जैसी आर्थिक स्थितियों के बीच भारत के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाये रखने में सफल रहने के कारण इस अवॉर्ड के लिए वे पहली पसंद बनकर उभरे. श्री दास के नेतृत्व में ग्लोबल राजनीतिक दबावों को झेलते हुए महंगाई को काबू करने के प्रयासों में तेजी लायी गयी. इसके सकारात्मक नतीजे सामने आये. आरबीआई ने देश के केंद्रीय बैंक के तौर पर अपनी भूमिका को बखूबी निभाया. इसका श्रेय आरबीआई गवर्नर के खाते में गया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment