Search

 
 
 

हजारीबाग: रिटायर्ड चौकीदार से 18,000 रुपये की लूट

 
Hazaribagh: सदर थाना से रिटायर्ड चौकीदार लोकनाथ महतो से अगवा कर 18 हजार रुपये पेंशन की राशि लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत रिटायर्ड चौकीदार लोकनाथ ने बताया कि वह गुरुवार को एसबीआई मुख्य शाखा से पेंशन की राशि 18 हजार रुपये की निकासी कर वाहन पकड़ने के लिए जिला परिषद चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सिविल कोर्ट के मुख्य दरवाजा के पहले एक कार खड़ी थी, जिसपर कुछ युवक सवार थे. उनलोगों ने उन्हें पहले रोका फिर खींच कर कार में बैठा लिया. फिर मुंह दबाकर बरही की ओर ले जाने लगे. आगे जाने पर बदमाशों ने लोकनाथ के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए पॉकेट में रखे 18000 रुपये निकाल लिए. लूट की इस वारदात के बाद वह सदर थाना प्राथमिकी दर्ज करने पहुंचे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका आवेदन नहीं लिया गया था. उन्होंने पुलिस की व्यवस्था पर नाराजगी जताते कहा कि कि वह गुरुवार को अपराह्न 3:30 बजे से सदर थाना में खड़े हैं, लेकिन उनकी बात सुनी नहीं जा रही है. पेंशन की राशि से उन्हें दवा और महीने भर की राशन खरीदनी थी.

सरौनी में कुएं से शादीशुदा व्यक्ति का शव बरामद

दूसरी ओर जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार को सरौनी गांव मे एक कुएं से एक विवाहित पुरुष का शव बरामद किया. जिसकी पहचान विनोद प्रसाद, पिता प्रेमचंद महतो के रूप में की गई. पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस बाबत मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी का चप्पल सुरेश प्रसाद के घर के पास बरामद किया है. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/master-stroke-of-hemant-government-dues-of-39-44-lakh-consumers-who-consumed-200-units-of-free-electricity-will-be-waived-off/">हेमंत

सरकार का मास्टर स्ट्रोकः 200 यूनिट फ्री बिजली उपभोग करने वाले 39.44 लाख उपभोक्ताओं का बकाया होगा माफ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही