Search

 
 
 

रांची : तमाड़ में दिनदहाड़े सीएससी सेंटर से पांच लाख की लूट

 
Ranchi: तमाड़ में दिनदहाड़े सीएससी सेंटर से पांच लाख रूपया की लूट हुई है. यह घटना बुधवार की दोपहर हुई है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सेंटर के संचालक शिवचरण महतो ने बताया कि वह सेंटर खोल कर अंदर बैठे थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी उनके सेंटर में आए और आते ही उन्होंने सबसे पहले सेंटर का दरवाजा बंद कर दिया. फिर उनके साथ मारपीट करते हुए काउंटर में रखे करीब पांच लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए. संचालक ने अपराधियों के भागने के बाद वह तुरंत तमाड़ थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी. हालांकि जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती तीनों अपराधी फरार हो चुके थे. मामले में शिवचरण के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/now-children-jharkhand-will-also-be-able-to-learn-vedas-and-shastras-vedic-schools-will-open-in-ranchi-and-deoghar/">झारखंड

के बच्चे भी अब वेदों व शास्त्रों की शिक्षा कर सकेंगे ग्रहण, रांची और देवघर में खुलेंगे वैदिक स्कूल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही