Search

भागलपुर: चावल कारोबारी से दिनदहाड़े पांच लाख की लूट

 Bhagalpur: अपराधियों ने चावल कारोबारी को निशाना बनाया और दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूट कर भाग गये. लूटपाट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. घटना बुधवार की ललमटिया थाना के पास पिपरपांती के पास दिन के 11 बजे हुए. जहां बाइक से आए तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने चावल व्यवसाई से पांच लाख लूट लिए. पीड़ित गोलदारपट्टी निवासी गौतम भगत हैं, जिसकी दुकान पर लूट हुई है. गौतम ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाश जबरन उनके दुकान पर आए और हाल चाल पूछकर बैग में रखा पांच लाख लूटकर भाग गए. बदमाशों ने जरा भी हिलने तक मौका नहीं दिया. पीड़ित ने कहा कि जाते-जाते बदमाशों ने हथियार तानकर धमकी दी यदि पुलिस केस करोगे तो घर पर चढ़कर गोली मार देंगे. वहीं पूरी घटनाक्रम की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गयी. सूचना मिलने पर ललमटिया पुलिस के साथ एसपी सिटी भागलपुर रामदास, सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर जल्द घटना के उद्भेदन की बात कही. एसपी ने कहा कि ललमटिया थाना क्षेत्र के पिपरपांति स्थित एक चावल व्यवसाई के दुकान से पांच लाख की लूट की बात सामने आई है. सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध बदमाशों को देखा भी गया है. जल्द उसकी पहचान कर सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-will-formally-inaugurate-transport-nagar-phase-1-on-thursday/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 का विधिवत उदघाटन करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp