Search

बुंडू  थाना क्षेत्र में सुबह पांच बजे शिवम बस पर सवार तीन सब्जी व्यापारियों से लाखों की लूट

 Bundu/Ranchi :   बुंडू और दशमफॉल थाना क्षेत्र के रांची टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 पर आज मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे कोलकाता से रांची आ रही शिवम बस (डबलू बी 41जे 9253) में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. बस पर सवार तीन सब्जी व्यापारियों से अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर 18 लाख 50 हजार रुपए लूट कर फरार हो जाने की खबर है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/loot.gif"

alt="" width="600" height="400" />

चार अपराधी यात्री के रूप में कोलकाता से ही सवार होकर आये थे

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधी यात्री के रूप में कोलकाता से ही सवार होकर आये थे.  बस पर सब्जी व्यापारी मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद जमील और  तौफीक आलम इटकी, बेड़ो  के सब्जी व्यापारियों और किसानों के रुपए  लेकर आ रहे थे. बुंडू टोल टैक्स पार होने के बाद चारों अपराधियों ने बस चालक मोहम्मद नौशाद को पिस्तौल और चाकू दिखाते हुए बस को कब्जे में ले लिया और तीनों व्यापारी से लूटपाट की.

अपराधियों ने  चालक और खलासी  को मारपीट कर घायल कर दिया

अपराधियों ने व्यापारी मोहम्मद सईद, चालक मोहम्मद नौशाद और खलासी अब्दुल सत्तार अंसारी को मारपीट कर घायल कर दिया और 18 लाख 50 लगभग रुपए लूटपाट कर भाग गये.  तीनों घायलों का बुंडू अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया.  इधर घटना की जानकारी मिलते ही सब्जी व्यापारियों का दल दशमफॉल थाना पहुंचा.

29 लाख से अधिक बकाया रुपए लाने  तीनों व्यापारी कोलकाता गये थे

उन्होंने बताया उनके 29 लाख से अधिक बकाया रुपए लाने के लिए तीनों व्यापारी कोलकाता गये थे.  जिन किसानों के रुपये लूटे गये,उन किसानों ने गांव से आकर थाने में बताया कि सादिक आलम 20 हजार, मो गुफरान 1 लाख 80 हजार, अजय कुमार पिस्का नगड़ी 60 हजार, मो शाहिद चान्हो 78 हजार,अयोध्या महतो नगड़ी   1लाख,ओममहतोनगड़ी70हजार,राजेंद्रसाहू बेड़ों1हजार, फिरोज आलम इटकी 1 लाख 50 हजार, सुकेश गुप्ता पिस्का 2 लाख, जियाउल हक केरो लोहरदगा 2 लाख रुपये थे. इसेक अलावा जलेश्वर महतो नगड़ी 2 लाख, विक्रम महतो नगड़ी 50 हजार, महावीर महतो नगड़ी 1 लाख, मो इख्तियार बेड़ो 4 लाख, इंद्रशेखर सिंह पिस्का 10 हजार, टिंकू कुमार सिंह पिस्का नगड़ी 2 लाख 20 हजार, मो शकील बेड़ो के 1 लाख रुपये लूट लिये गये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp