Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम आयुष्मान योजना में हो रही लूट, हेमंत सरकार में स्वास्थ्य माफिया हुए सक्रिय : दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
  • भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा, बताएं- क्या कार्रवाई करेंगे
Ranchi :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंगलवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आयुष्मान भारत योजना में हो रहे भ्रष्टाचार का मामला राज्यसभा में उठाया. उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग से अतारांकित प्रश्न के तहत पूछा, क्या यह सच है कि झारखंड में स्वास्थ्य माफिया गरीबों के लिए बनाई गई योजना पीएम आयुष्मान भारत योजना का दुरुपयोग कर निजी अस्पतालों के माध्यम से करोड़ों रुपये का घोटाला कर रहे हैं. सदन में मिले जवाब के बाद दीपक प्रकाश ने कहा है कि पीएम आयुष्मान योजना में आज लूट हो रही है. हेमंत सरकार में स्वास्थ्य माफिया पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि राज्य सरकार द्वारा ऐसे अनैतिक और अराजकतावादी तत्वों को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं.

39 निजी अस्पतालों को पैनल से हटा दिया गया है

इससे पहले सदन में दीपक प्रकाश के पूछे सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने सदन को बताया कि राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने सूचित किया है कि झारखंड राज्य में कुल 24,449 अस्पताल लेनदेन और 36,373 लाभार्थी रिकॉर्ड धोखाधड़ी के मामलों के रूप में पाए गए हैं. 67 दोषी अस्पतालों पर 8.06 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिनमें से 87.64 लाख रुपये अब तक वसूल किए गए हैं. झारखंड राज्य में 39 निजी अस्पतालों को धोखाधड़ी, अनैतिक प्रैक्टिस में उनकी भागीदारी के लिए पैनल से हटा दिया गया है. बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाता है. इसके अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख तक का कैश रहित स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध कराया जाता है. इसे भी पढ़ें – रिपोर्ट">https://lagatar.in/report-delhi-has-the-highest-air-pollution-in-the-world-35-of-the-50-most-polluted-cities-in-india/">रिपोर्ट

: दुनिया में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण दिल्ली में, 50 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 35
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही