Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज एकांतवास में जायेंगे भगवान जगन्नाथ, अब 15 दिनों तक नहीं होंगे दर्शन, रथयात्रा 16 जुलाई को

जगन्नाथपुर रांची में रथयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. आज सोमवार को  भगवान एकांतवास में चले जायेंगे. इसके बाद अगले 15 दिनों तक भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं होंगे. मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे.
Advertisement
Advertisement
जगन्नाथपुर मंदिर रांची

Ranchi :  जगन्नाथपुर रांची में रथयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. आज सोमवार को  भगवान एकांतवास में चले जायेंगे. इसके बाद अगले 15 दिनों तक भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं होंगे. मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे.


रथयात्रा को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने  पूरी तैयारी कर ली है. भक्तों की सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गयी है. मंदिर समिति ने जलाभिषेक के लिए ड्रेस कोड जारी किये हैं.


पुरुष श्रद्धालुओं को धोती और महिलाओं को साड़ी पहनकर ही जलाभिषेक करने की अनुमति होगी.रथयात्रा मेले के आयोजन के लिए आज टेंडर प्रक्रिया होने की संभावना है. इसके बाद मेले में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

 
16 जुलाई को निर्धारित समय के अनुसार भगवान की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की है. 
 

धुर्वा स्थित बड़का गढ़ में सन 1691 से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना हो रही है. यहां साल 1691 से ऐनी नाथ शाहदेव ने पूजा की शुरुआत की  थी. आज भी इसी परंपरा का निर्वाह होता आ रहा है.


इस बार श्रद्धालुओं को पुरी की तर्ज पर बड़का गढ़ देखने का  सौभाग्य प्राप्त होगा. मौसी बाड़ी में नये ग्रिल बनाये गये हैं, ताकि श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन कर सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही