Search

भगवान श्रीजगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा आज, 6 आईपीएस, 4 से अधिक डीएसपी, 5000 से अधिक जवान तैनात

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. महिला पुलिसकर्मी, दंगा नियंत्रण बल, ट्रैफिक पुलिस और सादे लिबास में जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं. कंट्रोल रूम से सभी CCTV कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.
 
  • 200 CCTV कैमरों की निगरानी में निकलेगी रथ यात्रा
  • महिला पुलिसकर्मी, दंगा नियंत्रण बल, ट्रैफिक पुलिस तैनात

Ranchi :  राजधानी रांची में आज गुरुवार को भगवान श्रीजगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया है. रथ यात्रा की सुरक्षा में 6 आईपीएस अधिकारी, 4 से अधिक डीएसपी, 5000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं.  पूरे रथ यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र पर 200 CCTV कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी.

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. महिला पुलिसकर्मी, दंगा नियंत्रण बल, ट्रैफिक पुलिस और सादे लिबास में जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं. कंट्रोल रूम से सभी CCTV कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारी की गई है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही