: टाइगर…पंचतत्व में विलिन, सीएम हेमंत सोरेन और विधानसभा स्पीकर रविन्द्रनाथ महतो अंत्येष्टि में हुए शामिल
alt="" width="600" height="400" />
विशेष प्रार्थना कर मानव कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा गया
उन्होंने इस दौरान संदेश दिया कि प्रभु यीशु मसीही के दुःख-भोग और क्रूस पर मृत्यु के स्मरण में पुण्य शुक्रवार अर्थात गुड़फ्राइडे मनाया जाता है. यीशु ने दुःखभोग, क्रूस पर कष्टदायक मरण और अपने लहू से मानव जाति को पाप से मुक्ति दिलाकर उनका उद्धार किया. प्रभु का रूपांतरण महागिरजाघर के प्रांगण में सर्वप्रथम क्रूसरास्ता का दुःखभोग का पाठ किया गया. क्रूस रास्ता के विशेष 14 स्थानों जिसमें यीशु को प्रताड़ित किया गया था, वह दर्शाया गया. विशेष प्रार्थना कर मानव कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prayer-held-in-the-church-on-good-friday-remembering-the-sacrifice-of-jesus-christ/">जमशेदपुर: गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई प्रार्थना, यीशु मसीह के बलिदान को किया याद
alt="" width="600" height="400" />
मौके पर ये रहे मौजूद
कैथोलिक समुदाय के विभिन्न टोला-मोहल्लों की ओर से भी दुःख-भोग पाठ किया गया. क्रूसवीर के बालक-बालिका क्रूस, मोमबत्ती के यीशु की तस्वीर ले कर अगुवाई कर रहे थे. दुःख-भोग का गीत संचालन आनंदपुरी के विश्वासी और सीएमसी की धर्मबहनों ने किया. दुःख-भोग पाठ के बाद बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में फादर एंटोनी, फादर रेमंड, फादर विजय, फादर मनोज तिर्की, फादर सैजू, फादर अब्राहम, फादर प्रदीप आदि के साथ हजारों मसीही विश्वासी उपस्थित थे. पूजा समारोह को सफल बनाने में कैथोलिक सभा, महिला संघ और युवा संघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Leave a Comment